गुरुग्राम में बसई-गढ़ी रेवेन्यू रोड पर सेक्टर-37डी के पास गंदा पानी जमा होने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत भी जर्जर है। इससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम की ओर से वार्ड-6 में इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 2.30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह सड़क बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है। इसके जर्जर होने और पानी जमा रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।