गुरुग्राम के फर्रुखनगर में विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। 13 अक्तूबर की देर शाम को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से फर्रुखनगर पहुंचे मायके वालों को बेटी के ससुराल में घर पर ताला लगा मिला। उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का शव अस्पताल में है।