गुरुग्राम के बिलासपुर चौक स्थित राधा कृष्णा मोबाइल दुकान में एक अगस्त की देर रात दो युवकों ने करीब चार लाख रुपये कीमत के 16 मोबाइल सहित एक्सेसरीज का अन्य सामान चोरी कर लिया। मुंह पर कपड़ा बांधे दोंनों युवकों ने शटर का ताला तोड़कर वारदार तो अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बिलासपुर थाने में चोरी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।