मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। तीन सितंबर से 10 सितंबर तक प्रस्तावित खेल महाकुंभ की तारीख भी निकल गई, लेकिन प्रतियोगिता शुरू नहीं हो सकी। खेल विभाग की ओर से अब तक अगली तारीख भी जारी नहीं की गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को यह तक पता नहीं है कि उन्हें प्रतियोगिता के लिए कब मैदान में उतरना होगा। बार-बार तारीख आगे बढ़ने से खेल आयोजन को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।