भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक के विद्यार्थियों ने रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत गुरुग्राम जिले का शैक्षणिक दौरा किया। पांच दिवसीय यह दौरा 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास कार्यों को नजदीक से समझा।