गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल से पुराने कूड़े का पहाड़ हटाने के लिए नगर निगम के सामने समय की बड़ी चुनौती है। चार माह में कचरा खत्म करने का लक्ष्य है, लेकिन लैंडफिल पर अभी भी करीब 16 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा जमा है। दो एजेंसियां अब तक छह लाख टन कचरे का ही निस्तारण कर सकी हैं। ऐसे में सवाल है कि जब अब तक इतनी बड़ी मात्रा में कचरा बाकी है तो अगले चार माह में पूरा कचरा कैसे खत्म होगा? पांच नवंबर को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में होने वाली सुनवाई से पहले निगम जवाब तैयार करने में जुटा है।