फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बसई तालाब और छठ घाट के कायाकल्प पर खर्च होंगे 1.37 करोड़ रुपये, देखें रिपोर्ट

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले बसई तालाब की तस्वीर बदलने वाली है। नगर निगम की ओर से बसई गांव स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कर को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अनुसार तालाब में छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम के जोन-3 के वार्ड-7 में सनी देव मंदिर के पास स्थित बसई तालाब और छठ घाट को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। कार्य पूरा करने के लिए पांच महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। इसमें ताबाल को बेहतर करने, चारों ओर फुटपाथ और हरियाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन का भी इंतजाम कराया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कॉरिडोर पर बसई तालाब के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। ऐसे में तालाब और छठ घाट के कायाकल्प के साथ मेट्रो स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्र का विकास होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें