फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम का ई-परिचय पोर्टल पांच दिनों सें ठप, कामकाज बाधित

गुरुग्राम नगर निगम का ई-परिचय पोर्टल पांच दिनों सें ठप, कामकाज बाधित - विभागीय कार्य प्रभावित, लोगों को हुई परेशानी - रोजाना कर्मचारियों पर बढ़ रहा है काम का दबाव गुरुग्राम। नगर निगम का आधिकारिक ई-परिचय पोर्टल पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है। इसके कारण निगम से जुड़े सभी जरूरी कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। नए विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है और ठेकेदारों के बिलों का भुगतान भी रुक गया है। यह पोर्टल स्थानीय निकाय विभाग के तहत संचालित होता है। इसके माध्यम से निगम के आंतरिक प्रशासनिक कार्य, नए विकास प्रस्तावों की फाइलें और वित्तीय लेनदेन किए जाते हैं। पोर्टल के काम न करने से अधिकारी किसी भी प्रकार की ऑनलाइन फाइल आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। विकास कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां अटक गई हैं। इससे जनता से जुड़े बुनियादी काम प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने वाले विक्रेता और ठेकेदारों के बिलों का भुगतान भी बाधित है। लगातार पांच दिनों से सर्वर या तकनीकी खामी के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना कार्यालय पहुंचने वाले लोगों और पार्षदों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पोर्टल की कार्यप्रणाली और प्रभाव हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। परिचय नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) द्वारा विकसित एक प्रमाणीकरण मंच है। सरकारी कर्मचारी अपनी आधिकारिक उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इस पर सुरक्षित लॉगिन करते हैं। इसके बंद होने से डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया रुक गई है, जिससे पूरी निगम प्रणाली की तकनीकी शृंखला टूट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें