फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम सफाई पर छह माह में 27 करोड़ करेगा खर्च, हर जोन में ट्रैक्टर ट्राली लगाने की तैयारी

शहर में सड़क किनारे जमा कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से हर जोन में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। छह जोन में छह माह के हिसाब से इसी दर पर खर्च होने वाली राशि करीब 27 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है। इसके तहत सड़क पर पड़ा कूड़ा ट्रालियों के माध्यम से उठाकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम सफाई के लिए 20 जेसीबी मकीन खरीदेगा। जिसकी कीमत दो करोड़ 30 लाख रुपये होगी। नगर निगम की ओर से जोनवार सफाई व्यवस्था के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। सफाई कार्य के तहत सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य इलाकों से कूड़ा उठाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि सड़कों पर कूड़े के ढेर दिखाई न दें और नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें