लेजर वैली स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के समापन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने खुद सफाई अभियान की कमान संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में सफाई की और कचरा एकत्रित कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।