गुरुग्राम। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) आठ चौक पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण करीब 3.10 करोड़ रुपये की लागत से 15 स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल खरीदेगा। इनमें से आठ चौक पर सिग्नल लगाए जाएंगे, जबकि शेष सिग्नल भविष्य की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे यातायात पुलिस की ओर से नए स्थानों पर सिग्नल लगाने की मांग आने पर बार-बार टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यातायात पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल चौक, सेक्टर-10, सिकंदरपुर बढ़ा, एनएच-48 स्थित वाटिका नेक्स, बाबूपुर चौक और पारस चौक समेत अन्य स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का अनुरोध किया है।