गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम और वन स्टेज एनजीओ ने मिलकर एक जन-जागरूकता पहल की। इसका उद्देश्य स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम बनाना तथा बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस पहल में खेलों से नागरिकों को स्वच्छता और प्लास्टिक के उपयोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। एमसीजी कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। खेलों से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों को प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और कचरे को जिम्मेदारी से निस्तारित करने के लिए प्रेरित किया गया।