फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में साइबर हब से डीएलएफ स्क्वायर तक हटेगा मलबा, ग्रीन बेल्ट होगी विकसित

गुरुग्राम में शहर की प्रमुख एंट्री में शामिल साइबर हब से डीएलएफ स्क्वायर बिल्डिंग तक का क्षेत्र अब साफ-सुथरा और हरा-भरा नजर आएगा। यहां लंबे समय से पड़े निर्माण एवं तोड़फोड़ के मलबे (सीएंडडी वेस्ट) को हटाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र से करीब 400 ट्रक मलबा हटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मेट्रो निर्माण के समय का मलबा भी शामिल है। मलबा हटाने के बाद यहां मिट्टी डालकर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके तहत पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र को हरियाली से सजाया जा सकेगा और शहर की एंट्री को सुंदर बनाया जा सकेगा। इस अभियान की शुरुआत वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव ने जीएमडीए, नगर निगम और कैच फाउंडेशन की टीम के साथ की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें