गुरुग्राम में मतदाता सूची में नामों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने शनिवार को फर्रुखनगर में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत जन आक्रोश मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाहरली बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार, महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक संस्थाओं की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा।