गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और बिना सबूत के वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं।