फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मतदाता सूची पुनरीक्षण में 4.75 लाख नोटिस, 27,802 मामलों की सुनवाई बाकी

गुरुग्राम में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में दावे-आपत्तियों के सत्यापन के लिए बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए गए हैं। 27 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, चारों विधानसभा क्षेत्रों में 4,75,477 नोटिस जनरेट किए गए, जिनमें से 4,75,137 नोटिस की तामील कराई जा चुकी है। इनमें से 4,47,675 मामलों में सुनवाई पूरी हो गई है, जबकि 27,802 मामलों की सुनवाई अभी लंबित है। पुनरीक्षण के दौरान कुल 75,369 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम हटाने और मौजूदा प्रविष्टियों में संशोधन से जुड़े आवेदन शामिल हैं। सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान अब तक 6,958 मामले अपात्र पाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें