फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क में बनेगा 2.15 किमी लंबा सिंथेटिक ट्रैक

गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) में 2.15 किलोमीटर लंबा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इस परियोजना का उद्देश्य पार्क में आने वाले लोगों को फिटनेस गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत पार्क में मौजूद कच्चे ट्रैक को आधुनिक, समतल और कुशनयुक्त सिंथेटिक ट्रैक में बदला जाएगा। इससे रोजाना वॉकिंग, जॉगिंग और रनिंग करने वालों को आरामदायक सुविधा मिलेगी। ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से तैयार होने वाली सतह शॉक-एब्जॉर्बिंग होगी, जिससे चलने और दौड़ने के दौरान पैरों, टखनों और घुटनों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। ट्रैक को खुले वातावरण में नियमित इस्तेमाल और बदलते मौसम को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें