राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्पाईकर सोसाइटी में आज सुबह एक लिफ्ट आठवीं मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गई। इस हादसे का कारण सेंसर की खराबी और खराब रखरखाव बताया जा रहा है। लिफ्ट में सेंट्रल बैंक के प्रबंधक निशांत मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आठवीं मंजिल से आते समय लिफ्ट चौथी मंजिल पर तकनीकी खराबी के कारण अचानक पहली मंजिल पर आ गिरी। सेंसर खराब होने से लिफ्ट की बेल्ट टूट गई थी।