नगर के गांव बेगमाबाद बुदाना स्थित होस्टो सिटी कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के पीछे काट जा रही अवैध कॉलोनी के विद्युतीकरण के लिए हाईटेंशन लाइन जबरन उनके मकानों की छतों के ऊपर से निकाली जा रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। होस्टों सिटी कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी के पीछे एक अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। आरोप है कि ऊर्जा निगम की साठगांठ से अवैध कॉलोनी का विद्युतीकरण किया जा रहा है। आरोप है कि दबंग जबरन हाईटेंशन लाइन उनके मकानों की छत के ऊपर से ले जा रहे है। हाईटेंशन लाइन के खंभे मकान से सटाकर लगा दिए गए है। घरों ऊपर से हाईटेंशन लाइन के कारण परिवार का छत पर जाना बंद हो गया। बच्चें छतों पर खेलने नहीं जा रहें है हमेशा हादसें की चिंता सताती रहती है। आरोप लगाया कि उन्होंने मकानों के पास से हाईटेंशन लाइन खींचने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। तहसीलदार ने ऊर्जा निगम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया। इस अवसर पर मोहन,विजयपाल ,मनोज कुमार और सुधीर आदि मौजूद थे।