फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर चोरी: डेढ़ करोड़ के गहने-नकदी उड़ाए, परिवार को किया था बेहोश

शाहपुर कलां गांव में गुरुवार देर रात पूर्व सरपंच राधा रानी के घर धावा बोलकर चार-पांच बदमाश करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। आरोप है कि बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर अलमारी से 70 तोले सोना, करीब ढाई किलो चांदी और 3.50 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। बल्ल्भगढ़ सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें