जिले के सभी शिक्षक एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की ड्यूटी से लौटकर स्कूलों में पढ़ाई कराने में जुट गए हैं। एक नवंबर से सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंच रहे हैं। अब उनका मुख्य जोर विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने पर है। एसआईआर की ड्यूटी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने के बाद शिक्षक कक्षाओं में नियमित पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंघला ने बताया कि सभी शिक्षक स्कूलों में लौट चुके हैं। हालांकि, कुछ शिक्षक बीएलओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वे स्कूल का समय पूरा होने के बाद एसआईआर का काम करेंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।