फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बाइक चोरी के तीन गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक चोरी करने वाले तीन गैंग का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले फरीदाबाद के हैं, जबकि गुरुग्राम, पलवल और दिल्ली में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक आरोपी बाइक मैकेनिक का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी की बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स करता था और इन पार्ट्स को राजस्थान के डीग क्षेत्र में बेच देता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें