फरीदाबाद में सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत दिए जाने वाले फोर्टिफाइड स्किम्ड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर और प्रोटीन मिल्क बार की मांग अब ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। शिक्षा विभाग ने अक्तूबर से दिसंबर 2026 की मांग तैयार करने के लिए एमआईएस पोर्टल पर एमएमडीयूवाई मॉड्यूल खोल दिया है। स्कूलों को यह प्रक्रिया आठ सितंबर तक पूरी करनी होगी।