सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में मंगलवार को आयोजित गणेश महोत्सव में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।