फरीदाबाद में सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय पर बुधवार को एचएसईबी वर्कर्स एसोसिएशन-292 ने धरना दिया। कर्मचारियों ने निजीकरण, वेतन वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा, पुरानी पेंशन और सुरक्षा किट की मांग उठाई। एसई अमित कंबोज ने आश्वासन देते हुए 21 अक्टूबर को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।