नियामक आयोग के आदेश की प्रतियां जलाईं, हड़ताल पर अड़े बिजली कर्मचारी फरीदाबाद। सेक्टर-23 में बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। कर्मचारी नेता सुभाष लांबा ने फैसले को कर्मचारी हितों के खिलाफ बताया। कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्तूबर तक हड़ताल का एलान किया है। इससे बिजली संबंधी शिकायतों के निपटारे और बिल सुधार के काम प्रभावित होने की आशंका है।