फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर सैलजा का हमला, बोलीं-उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर सैलजा का हमला, बोलीं-उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, इस निर्णय से राज्य की जनता में निराशा और रोष है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। शैलजा ने कहा, राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भूमि माफिया, खनन और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बने हुए हैं, लेकिन सरकार इनका समाधान करने में विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मामले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ और वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जांच हुए बिना दुष्यंत गौतम को क्लीन चिट देते हुए उनकी राज्यपाल के पद पर ताजपोशी, एक बहन और बेटी का है अपमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें