फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भांजे की हत्या में मामा, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में पैतृक संपत्ति के विवाद में मामा ने अपने परिवार के साथ मिलकर भांजे गौरव चौधरी की हत्या कर दी। मां की मृत्यु के बाद पैतृक मकान में एक कमरे के बंटवारे को लेकर परिवार के तीन भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकू और खुखरी से हमला किया गया, जिसमें गौरव के सीने पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मामा नितिन उर्फ राजेश, उसके बेटे रोहित और पत्नी कविता को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और खुखरी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें