फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निजी स्कूल में छात्राओं को गलत तरीके से छूने का आरोप, परिजनों को रोकने का दावा

Fri, 23 Oct 2026 01:57 PM IST
विशाल कुमार माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

 एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया। परिजनों का दावा है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या 15 है। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उन्हें परिसर के भीतर रोकने और बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर प्रिंसिपल से शिकायत की थी। आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल ने छात्रा से उन्हें छूकर बताने को कहा कि किस तरह गलत तरीके से छुआ गया। इस कथित जवाब को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परिसर के भीतर रोक लिया और बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने इसे कैद किए जाने जैसा बताते हुए पुलिस पर भी स्कूल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें