रायपुर-थानो मार्ग स्थित लेखक गांव में 25 अक्टूबर से आयोजित होने वाले पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महोत्सव को लेकर आयोजकों ने पत्रकारों से वार्ता की। रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में लेखक गांव की निदेशिका विदुषी निशंक और अन्य लोगों ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रम के बारे में बताया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महोत्सव 25 अक्टूबर से लेखक गांव में आयोजित होगा।