वोट चोरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किशननगर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया।