फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: आधी रात बेकाबू हुआ तेज रफ्तार ट्रक, बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा; 4 बाइक समेत सामान जलकर खाक

Sat, 12 Sep 2026 04:06 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे से पहले ट्रक ने 11 केवी बिजली खंभे को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक मकान से जा टकराया और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई।

घटना रायगढ़ चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। सीमेंट के खंभों से लदे ट्रक क्रमांक CG 04 QK 4176 को चालक तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से चला रहा था।

घर में घुसते ही लगी आग
बिजली खंभे को तोड़ने के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित कन्हैया महाराज के मकान में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मकान के पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें और घर का अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने कूदकर बचाई जान
हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। ट्रक चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की टीम को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कार्रवाई के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हादसे में 7 से 8 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें