फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ग्राहक को सांभर-चटनी में मिला कीड़ा: फ्रिज में बासी सामान और किचन में गंदगी का अंबार, देखें वीडियो

Sat, 24 Oct 2026 06:48 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले के दर्री स्थित लक्ष्मी डेयरी एंड क्रीमरी होटल में ग्राहक को नाश्ता करते समय सांभर-चटनी में कीड़ा मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राहक द्वारा शिकायत करने के बाद भी दुकानदार ने अनदेखी की, जिसके बाद ग्राहक ने दर्री थाना पुलिस से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार, विनय सिंह नामक व्यक्ति दर्री स्थित लक्ष्मी डेयरी एंड क्रीमरी होटल में नाश्ता करने गया था। नाश्ते के दौरान सांभर-चटनी में कीड़ा मिला। ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन दुकानदार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ग्राहक ने दर्री थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत, दर्री तहसीलदार और दर्री थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और होटल की जांच की।

जांच के दौरान होटल में कई गंभीर खामियां मिलीं। फ्रिज में रखा बासी सांभर, वड़ा और चटनी में फफूंद लगा हुआ मिला, साथ ही सांभर-चटनी में कीड़ा भी मिला। इसके बाद संयुक्त टीम ने होटल की किचन का निरीक्षण किया, जहां भारी गंदगी पसरी हुई थी। किचन की स्थिति देखकर अधिकारी भड़क गए।

दर्री तहसीलदार ने बताया कि
विनय सिंह नामक व्यक्ति नाश्ता करने के लिए होटल आया था। सूचना के आधार पर हमने जांच की। जांच के दौरान होटल के अंदर निरीक्षण में पाया गया कि साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फ्रीजर में सांभर, वड़ा, चटनी रखा हुआ था और किचन में गंदगी मिली। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा शहर के सभी संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद ही कार्रवाई की जाती है। अगर विभाग औचक निरीक्षण कर छोटे-बड़े होटलों की जांच करे तो कई खामियां सामने आएंगी। संबंधित विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। वहीं त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें