फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जिला अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी पर उठे सवाल

Wed, 07 Oct 2026 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

जिला अस्पताल के महिला शौचालय में एक अज्ञात नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल नवजात को अस्पताल परिसर में कौन छोड़कर गया और उसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं, इसका पता नहीं चल सका है।

घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में महिला शौचालय के भीतर नवजात का शव पहुंच जाना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले लेकिन फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे नवजात को शौचालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें: दुर्ग: नकली सोने की पत्तियां गिरवी रखकर लाखों की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जिला अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद घटना से जुड़ी गतिविधि कैमरों की निगरानी में क्यों नहीं आ सकी। क्या महिला शौचालय के आसपास पर्याप्त निगरानी है, क्या सीसीटीवी कैमरों की कवरेज पूरी है और क्या सभी कैमरे लगातार काम कर रहे हैं, इन बिंदुओं की जांच भी महत्वपूर्ण हो गई है। अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया है। गौरेला पुलिस फिलहाल नवजात की पहचान और घटना से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर मामले में डीएनए टेस्ट भी कराया जा सकता है, ताकि नवजात की पहचान और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। फिलहाल इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के साथ ही सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें