फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह: जूट से भरा कंटेनर पलटा, 7 घंटे तक लगा जाम

Sun, 15 Nov 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नेशनल हाईवे-45 पर कारीआम स्थित बंजारी घाट में एक कंटेनर पलट गया। यह हादसा जर्जर सड़क के कारण हुआ। इससे पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जूट के बोरों से भरा यह कंटेनर रायपुर से पेंड्रा जा रहा था। कारीआम के बंजारी घाट पर एक मोड़ में सड़क खराब होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर लोड ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया। कंटेनर के बीच सड़क पर गिरने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहन किसी तरह निकल रहे थे, लेकिन बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों, यात्री वाहनों और भारी वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंजारी घाट और पेंड्रा-रतनपुर मार्ग की सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब हिस्से मौजूद हैं। इसके कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, फिर भी आए दिन हादसे होते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का मानना है कि मरम्मत न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यातायात बहाली के प्रयास
कंटेनर पलटने और लंबा जाम लगने की सूचना पर यातायात विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम सड़क से कंटेनर हटाने की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। यातायात विभाग जल्द से जल्द मार्ग पर यातायात सामान्य करवाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास से मार्ग पर फंसे वाहनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें