फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: स्मार्ट मीटर और बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, चिरमिरी बिजली कार्यालय का घेराव किया

Mon, 07 Sep 2026 10:38 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चिरमिरी बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। नेताओं का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल चार से पांच गुना तक बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: सीजी: हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं, कलेक्टर से की शिकायत; बताई बदहाली

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन और बिजली विभाग के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाने, घरों में लगाए जा चुके स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर बहाल करने और भारी-भरकम व गड़बड़ बिजली बिलों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस ने चिरमिरी क्षेत्र में बिजली नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने और बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेकर आम जनता को राहत देने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधियों के मुताबिक बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है। हालांकि कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन से एक महीने के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जनता को साथ लेकर व्यापक और उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें