फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में नौ लोग घायल, उपचार के दौरान एक महिला की मौत

Sun, 25 Oct 2026 04:13 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया

कोरिया जिले के थाना चरचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगर के जंगल के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे राजहंस यात्री बस और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। सात अन्य घायलों का उपचार जारी है, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजहंस यात्री बस क्रमांक CG 14 MT 0873 रांची से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत नगर के जंगल के पास बस की बोलेरो क्रमांक CG 16 CS 8355 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना चरचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। सात अन्य घायलों का इलाज जारी है, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें