Coronavirus के चलते ट्विटर पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में हुई बढ़ोतरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Mar 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
twitter active users increase due to coronavirus know all about it
Twitter blue tick - फोटो : demo pic

    कोरोना वायरस के चलते माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक्टिव यूजर्स की संख्या में बढ़ी है। कंपनी का मानना है कि सोशल डिस्टेंटसिंग के कारण इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। साथ ही यूजर्स इस वायरस से जुड़ी जानकारी भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरों तक पहुंचा रहे हैं। वहीं, कंपनी के सीईओ जैक डॉर्सी ने कहा है कि ट्विटर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में सार्थक बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    ट्विटर के एक्टिव यूजर्स की संख्या

    ट्विटर की रिपोर्ट के अनुसार, डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में 23 फीसदी की बढोतरी हुई है। इस समय ट्विटर यूजर्स की संख्या 164 मिलियन तक पहुंच गई है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें : COVID-19: भारत में एक लाख N95 मास्क बांटेगी Xiaomi, डॉक्टर्स के लिए मेडिकल सूट भी पहुंचाएगी

    ट्विटर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने दिया बयान

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल ने कहा है कि कोरोना वायरस एशिया में महामारी का रूप ले चुका है। इसकी वजह से ट्विटर के विज्ञापन राजस्व भी प्रभावित हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर पहला अमेरिकी विज्ञापन समर्थित प्लेटफॉर्म है, जिसमें कोरोना वायरस की जानकारी दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा- मार्केट इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ेगा

    फेसबुक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग ने कहा है कि वायरस की वजह से मार्केट इंडस्ट्री पर जरूर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा है कि इससे इंटरनेट प्रोवाइडर्स पर भी प्रभाव पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें