Work From Home: स्लो इंटरनेट बना सबसे बड़ी मुसीबत, नहीं कर पा रहे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Work From Home: Slow internet is a big problem in India due to video streaming and online gaming
slow internet - फोटो : Pixabay

    भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। कई इलाकों में कर्फ्यू भी लगाए गए हैं। वहीं सरकार ने निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर घर से काम करने की सुविधा देने को कहा है। तमाम कंपनियों के हजारों कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट सबसे जरूरी है, लेकिन लॉकडाउन की इस स्थिति में इंटरनेट ने भी धोखा दे दिया है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कई लोग स्लो इंटरनेट की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी की है।

    जनता कर्फ्यू के दौरान फेसबुक हुआ डाउन

    slow internet
    slow internet - फोटो : social media

    बता दें कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम को करीब 5 बजे फेसबुक ठप हो गया था। फेसबुक के अचानक से ठप होने के कारण वीडियो अपलोड करने में लोगों को काफी परेशानी हुई है। वहीं व्हाट्सएप में भी कुछ देर के लिए डाउनलोडिंग की समस्या आई थी। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक शाम 5 बजकर 06 मिनट से लेकर 5.51 मिनट तक फेसबुक डाउन रहा। इस दौरान 60 फीसदी लोगों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। 30 फीसदी लोगों को लॉगिन में समस्या हुई और 8 फीसदी लोग फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर पाए।

    विज्ञापन

    आखिर क्यों हो रही है स्लो इंटरनेट की समस्या?

    slow internet
    slow internet - फोटो : social media

    यहां दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहली यह कि रिसर्च एजेंसी ऊकला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्च के पहले दो सप्ताह में भारत में फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड की डाउनलोडिंग स्पीड शानदार रही है, हालांकि ऊकला ने औसत स्पीड के बारे में जानकारी नहीं दी है। वहीं सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों से कहा है कि वे फिलहाल स्टैंडर्ड क्वालिटी (एसडी) में ही वीडियो दिखाएं। एचडी क्वालिटी को कुछ दिनों के लिए बंद किया जाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या ऑनलाइन गेमर्स के कारण हो रही इंटरनेट की समस्या?

    slow internet
    slow internet - फोटो : datawrapper

    यह बात आप भी जानते हैं कि जो भी लोग घर से काम कर रहे हैं उनके घर पर होम वाई-फाई राउटर लगा है और यह बात भी आप जानते हैं कि फिक्सड लाइन (केबल के जरिए यानी लैन) इंटरनेट की स्पीड वाई-फाई के मुकाबले अधिक होती है। इस वक्त लॉकडाइन होने के कारण अधिकतर लोग घर पर हैं और इस दौरान लोग जमकर ऑनलाइन वेब सीरीज और फिल्में देख रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर लोग पबजी जैसे हेवी गेम भी ऑनलाइन खेल रहे हैं। इन सबके कारण इंटनरेट पर अधिक लोड पड़ रहा है।

    परिणाम स्वरूप इंटनरनेट की स्पीड स्लो हो रही है। datawrapper के मुताबिक एक घंटा पबजी मोबाइल खेलने पर 40एमबी, फोर्टनाइट पर 70एमबी, डोटा-ए पर 120एमबी और लीक ऑफ लिजेंड्स गेम पर 45एमबी डाटा खर्च होता है। वहीं यदि आप एसडी में नेटफ्लिक्स देखते हैं तो एक घंटे में आप 1,000एमबी, नेटफ्लिक्स एचडी देखते हैं तो इतने ही समय में 3,000एमबी डाटा खर्च करते हैं। तो कुल मिलाकर स्लो इंटरनेट की समस्या वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग की वजह से हो रही है। हालांकि इस वक्त स्लो इंटरनेट की समस्या से केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई देश जूझ रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें