रिलायंस जियो का बड़ा एलान, Free में मिलेगा 10Mbps तक की स्पीड वाला इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Mar 2020 08:16 PM IST
Jio Fiber Offers Free 10Mbps plan to New Users and Double Data to Existing Users during coronavirus Outbreak
Jio Fiber Offers - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के कारण तमाम शहरों में लॉकडाउन हो गया है जिसके बाद अधिकतर लोग अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इंटरनेट की जरूरत हो रही है। लोगों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने जियो फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए बड़ा एलान किया है।

    #CoronaHaaregaIndiaJeetega
    #CoronaHaaregaIndiaJeetega - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो ने #CoronaHaaregaIndiaJeetega अभियान चलाया है जिसके तहत लोगों को बिना शुल्क को लोगों को इंटरनेट की बेसिक सुविधाएं दी रही है। कोरानाहारेगाइंडियाजीतेगा अभियान के तहत रिलायंस जियो अपने ग्राहकों फ्री में 10एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट देने का एलान किया है।

    Jio Giga Fiber
    Jio Giga Fiber

    खास बात यह है कि 10एमबीपीएस तक की स्पीड के लिए कंपनी किसी तरह का कोई शुल्क नहीं ले रही है, लेकिन यह सेवा सिर्फ उन्हीं इलाकों में मिलेगी जहां पर जियो फाइबर पहले से मौजूद है। वैसे तो जियो फ्री में 10एमबीपीएस स्पीड तक की इंटरनेट सेवा फ्री में दे रही है, लेकिन राउटर के लिए आपको पैसे देने होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें