COVID-19: भारत में एक लाख N95 मास्क बांटेगी Xiaomi, डॉक्टर्स के लिए मेडिकल सूट भी पहुंचाएगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Mar 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: Xiaomi to Donate Lakhs of N95 Masks in India
xiaomi donate n95 mask - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में एक लाख N95 मास्क बांटने का एलान किया है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने मजबूत पकड़ बना लेने वाली कंपनी शाओमी ने यह एलान भारत में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर किया है।

    शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के मुताबिक ये सभी मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में बांटे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) जैसे संस्थानों के डॉक्टर्स को स्पेशल सूट भी देगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के लक्षण: कैसे पता चलेगा साधारण खांसी है या कोरोना?, घर बैठे मोबाइल से जानें

    कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर सरकार के आदेश को मानते हुए एमआई होम, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, वेयरहाउस, सर्विस सेंटर को लॉकडाउन किया गया है। सभी एमआई होम पर डिलवरी ऑन कॉल की सेवा शुरू की गई है जिसके जरिए शाओमी के फोन की डिलीवरी की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी ने आज ही यानी 23 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9S लॉन्च किया है। रेडमी नोट 9एस की खासियतों की बात करें तो इसके बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। Redmi Note 9S में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें