स्मार्टफोन से कोरोना वायरस फैलने का है खतरा, तो ऐसे करें डिवाइस की सफाई

अक्सर लोग अपने मोबाइल को गंदे हाथों से पकड़ लेते हैं या फिर उसे किसी गंदे स्थान पर रख देते हैं, जिससे डिवाइस सिर्फ गंदा ही नहीं होता है बल्कि इसपर कीटाणु भी जमा हो जाते है। इस समय भारत में कोरोना वायरस भी तेजी से फैल रहा है, तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपने फोन को साफ रखा जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप अपने फोन को साफ रख सकेंगे। तो आइए डालते हैं इन टिप्स पर एक नजर...

रूई का करें उपयोग
सबसे पहले आपको अपना मोबाइल फोन ऑफ करना होगा। इसके बाद रूई के एक फाहे को रबिंग एल्कोहल में डुबो लीजिए। अब आप इससे अपने फोन की स्क्रीन को एक सीध में साफ करें। लेकिन ध्यान रखें की रूई में थोड़ा ही रबिंग एल्कोहल लगा होना चाहिए।

मेडिकल वाइप्स का करें इस्तेमाल
आप मोबाइल साफ करने के लिए बाजार में उपलब्ध 70 फीसदी एल्कोहल वाले मेडिकल वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते है। इन वाइप्स के जरिए आप फोन के कोनों और बैक पैनल को सही तरह से साफ कर पाएंगे। साथ ही इससे बैक्टीरिया का खत्मा हो जाएगा।
- रिलायंस जियो का बड़ा एलान, Free में मिलेगा 10Mbps तक की स्पीड वाला इंटरनेट
- COVID-19: भारत में एक लाख N95 मास्क बांटेगी Xiaomi, डॉक्टर्स के लिए मेडिकल सूट भी पहुंचाएगी
- Work From Home: स्लो इंटरनेट बना सबसे बड़ी मुसीबत, नहीं कर पा रहे काम
- कोरोना वायरस के लक्षण: कैसे पता चलेगा साधारण खांसी है या कोरोना?, घर बैठे मोबाइल से जानें