गूगल ने प्ले बिलिंग से जुड़ने के लिए दिया मार्च 2022 तक का समय

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Oct 2020 02:23 PM IST
Google Pushes Back 30 Percent In-App Commission in India to 2022
Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    गूगल ने सोमवार को कहा कि भारतीय एप डेवलपर्स के लिए उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए समयसीमा को छह माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय एप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सविर्सिज बेचने के लिए अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिये दबाव नहीं डाल सकती है।

    यहां यह देखना रूचिकर है की इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रायड मिनी एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। इससे भारतीय एप डेवलपर को समर्थन मिलेगा। पेटीएम की इस क्षेत्र में गूगल पे के साथ प्रतिस्पर्धा है।

    गूगल ने कहा, 'हम भारत स्थित एप डेवलपर्स के लिये प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने की समयसीमा को बढ़ा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उन्हें यूपीआई को भुगतान विकल्प के तौर पर गूगल प्ले पर उपलब्ध कराने के लिये पूरा समय मिल सकेगा। वर्तमान में जितने भी एप भुगतान के लिये वैकल्पिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं उनके लिये गूगल प्ले से जुड़ने के लिये 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की जाती है।’'

    गूगल ने इससे पहले उसके प्ले स्टोर के जरिए डिजिटल सामग्री बेचने वाली एप से कहा था कि उन्हें बिक्री के लिए गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और उसमें कुछ प्रतिशत फीस के तौर पर उसे देना होगा। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिये उसने 30 सितंबर 2021 तक का समय दिया था। इस समय सीमा को अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें