Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगी 256GB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Oct 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Motorola Razr 5G Launched in India with Snapdragon 765G Price Specifications
Motorola Razr 5G - फोटो : Motorola

    मोटोरोला ने सैमसंग की टक्कर में भारतीय बाजार में अपना पहला फोल्डेबल 5जी स्मार्टफोन Motorola Razr 5G पेश कर दिया है। Motorola Razr 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जिसमें 5जी नेटवर्क का सपोर्ट है। मोटोरोला के इस फोन में 6.2 इंच की फ्लैक्सिबल OLED डिस्प्ले है। बता दें कि इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल Motorola Razr (2019) में भी किया गया था। इस फोन की बॉडी मेटल, ग्लास और 7000 सीरीज एल्यूमीनियम से बनी है।

    भारतीय बाजार में Motorola Razr 5G की कीमत 1,24,999 रुपये है और यह फोन एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इस फोन को पॉलिस ग्रेफाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट से Motorola Razr 5G की बुकिंग शुरू हो गई है और 12 अक्तूबर से इसकी बिक्री होगी। इस फोन के एचडीएफसी बैंक 10,000 रुपये की छूट दे रहा है

    विज्ञापन

    मोटोरोला के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक सिम ई-सिम है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित My UX ओएस दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.2 इंच की प्लास्टिक OLED फोल्डेबल डिस्प्ले है। फोल्ड होने के बाद आपको 2.7 इंच की दूसरी OLED डिस्प्ले मिलेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जिसके साथ एड्रेनो 620 GPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.7 है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है जिसके साथ लेजर ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है। फोन में डबल सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

    इस फोन को 256 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 2800mAh की बैटरी है जो 15 वॉट की टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 192 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें