128GB मेमोरी के साथ Infinix Hot 10 भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम
चार रियर कैमरे से लैस है Infinix Hot 10फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 5200mAh की बैटरी128 जीबी तक की होगी स्टोरेज

विस्तार
इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 10 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन के फ्रंट में डुअल सेल्फी फ्लैश लाइट दी गई है। इस फोन में बैटरी सेविंग के लिए पावर मैराथन टेक्नोलॉजी दी गई है जो बैटरी लाइफ को 25 फीसदी तक बढ़ा सकती है। बता दें कि Infinix Hot 10 को हाल ही में पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है।
Infinix Hot 10 की कीमत-Infinix Hot 10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन अंबर रेड, मूनलाइट जेड, ऑब्सडियन ब्लैक और ऑशियन वेव कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से होगी। बताInfinix Hot 10 की स्पेसिफिकेशन-Infinix Hot 10 में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में है। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित XOS 7.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।Infinix Hot 10 का कैमरा-इनफिनिक्स के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के और तीसरा लेंस एआई लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।Infinix Hot 10 की बैटरी-Infinix Hot 10 में 5200mAh की बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।
इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर
ने इस फोन को लेकर कहा, 'नई लॉन्चिंग को लेकर हमने अपने यूजर्स के फीडबैक पर काफी ध्यान दिया है। इनफिनिक्स हॉट 10 में हमने कई फर्स्ट इन सेगमेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिनमें डुअल सेल्फी फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यूजर्स की मांग कम कीमत में एक दमदार प्रोसेसर वाले फोन की थी तो इसलिए फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर दिया गया है। हीलियो G70 एक दमदार गेमिंग प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाला Infinix Hot 10 इकलौता फोन है। हमने यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए सेल्फी के लिए डुअल फ्लैश लाइट दी है जो कि बाजार में मौजूद किसी भी अन्य फोन में नहीं है।'
उन्होंने आगे कहा- 'फोन में हमने शानदार ऑडियो एक्पेरियंस के लिए DTS के साथ साझेदारी की है। फोन में डीटीएस स्पीकर दिया गया है। हमने Infinix Hot 10 के साथ बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के लिए पावर मैराथन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो कि भारतीय यूजर्स के लिए बहुत ही खास है। इस फोन के साथ शानदार स्टाइल और दमदार पावर मिलेगा। उम्मीद है कि हमारा पॉकेट फ्रेंडली Infinix Hot 10 यूजर्स को पसंद आएगा।'