6000mAh की बैटरी वाले इस फोन को खरीदने का आज है मौका

पोको का नया स्मार्टफोन Poco X3 आज यानी पांच अक्तूबर को दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। Poco X3 की सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है और रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर मिलेगा।

Poco X3 की कीमत
Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा।

Poco X3 की स्पेसिफिकेशन
Poco X3 में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, जिसकी टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम (नैनो) दिया गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।