Realme Narzo 20, Realme 7 Pro को खरीदने का आज है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Oct 2020 11:46 AM IST
Realme Narzo 20 and Realme 7 Pro Sale today in India via Flipkart Realme.com
Realme Narzo 20 - फोटो : amarujala

    रियलमी इंडिया के दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 20 और Realme 7 Pro की आज फ्लैश सेल है। इन दोनों फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। इनमें से Realme Narzo 20 की शुरुआती कीमत जहां 10,999 रुपये है, वहीं Realme 7 Pro की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। Realme 7 Pro में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 64 वॉट की सुपर डर्ट फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइए जानते हैं इन फोन के बारे में...

    Realme Narzo 20 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Realme Narzo 20
    Realme Narzo 20 - फोटो : amarujala

    Realme Narzo 20 की कीमत 10,499 रुपये है और इस कीमत में इस फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा, वहीं 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन ग्लोरी सिल्वर और विक्ट्री ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Realme 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Realme 7 Pro
    Realme 7 Pro - फोटो : Realme

    Realme 7 Pro में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी सुपर एमोलेड है और रिफ्रेश रेट 180Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Realme 7 Pro का कैमरा

    Realme 7 Pro
    Realme 7 Pro - फोटो : realme

    कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस/नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 65वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Realme 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह फोन मिरर ब्लैक और मिरर व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें