8 मार्च को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें मान-सम्मान दिलाने का प्रतीक है। इसी मौके पर अमर उजाला भी देश की ऐसी महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है जिन्होंने लाख मुश्किलें व परेशानियों को धूल चटाते हुए अपने-अपने लक्ष्य को हासिल किया और धरती से लेकर आकाश तक अपना नाम किया। अपनी इस खास पेशकश में हम आपको देश की 30 ऐसी ही महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो औरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं....