भोपाल जिला अदालत में हिंदू युवती संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचे मुस्लिम युवक शहजाद को युवती के परिजनों और हिंदू संगठनों ने पीटा। युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम में फंसाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर युवती को परिजनों संग भेज दिया। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है,बताया जा रहा है कि यह भ्रष्ट पुलिसकर्मी नलखेड़ा थाने में पदस्थ था। और पढ़ें
नीमच जिले की ग्राम पंचायत दांता की सरपंच कैलाशीबाई ने सरपंच पद के कार्य 500 रुपए के स्टाम्प पर अनुबंध कर गांव के ही सुरेश को ठेके पर सौंप दिए। मामला उजागर होने पर प्रशासन ने सरपंच को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और नोटिस जारी किया गया है। और पढ़ें
हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती में सहायिकाओं को अयोग्य ठहराने को चुनौती दी गई। याचिकाकर्ता ने इसे समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया। जस्टिस विवेक अग्रवाल व अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी। और पढ़ें
देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्थर गुराडिया गांव में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹4,97,000 नगद, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। और पढ़ें
A sitting person was attacked and killed with a rod और पढ़ें
Indore News: इंदौर के हीरानगर इलाके में 16 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि तेजाजी नगर में एक मिस्त्री ने भी जान दे दी। पुलिस जांच में शुरुआती कारण पारिवारिक तनाव और पढ़ाई का दबाव बताया जा रहा है। और पढ़ें
शहडोल जिले के सेझहरी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिससे दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई और माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों व घायलों की पहचान जारी है। और पढ़ें
कलेक्टर ने कहा कि, सीएचसी और सिविल अस्पताल में स्टाफ की ओर नियुक्ति हो जाती है तो, कोशिश करेंगे कि यहीं पर सी सेक्शन और बाकी के ऑपरेशन भी हो सकें । और पढ़ें
उमरिया जिले के बेली गांव में हाथियों ने खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। हाथियों की सुरक्षा के लिए बिजली बंद करने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गईं। हाथियों का झुंड बांधवगढ़ की ओर लौट गया, प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा तैयार किया। और पढ़ें
उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे यात्रियों से भरे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में घुस गया, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। और पढ़ें
Indore News: नगर निगम सड़क पर बनी दुकानों को बहुमंजिला इमारत में शिफ्ट कर रहा, व्यापारी बोले ग्राहक नहीं आएंगे, सभी धंधे चौपट हो जाएंगे।
और पढ़ें
नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित हरकिया खाल बालाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सलूंबर राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दानपेटी से चोरी गई राशि, चांदी के सामान जब्त किए हैं। और पढ़ें
हाईकोर्ट ने दमोह के एक मकान से बरामद 12 नाबालिग बच्चों को परिजनों को सौंपने का आदेश दिया। बच्चों ने धर्मांतरण के आरोपों को खारिज किया। कोर्ट ने उनकी शिक्षा प्रभावित न होने की बात कही। बाल कल्याण समिति बच्चों से नियमित संपर्क में रहेगी और साप्ताहिक रिपोर्ट देगी। और पढ़ें
अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा छात्रों को मिलेगी स्टेट ऑफ़ आर्ट शिक्षा।
और पढ़ें
मध्यप्रदेश का अशोकनगर जिले की पुलिस ने लगभग दो वर्ष पूर्व गुम हुई एक नाबालिग लड़की को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है,जिसकी कहानी आप सुनेगे तो चौक जायेंगे और पढ़ें
हाईकोर्ट में जबलपुर नगर निगम कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस ए.के. सिंह की एकलपीठ ने पदोन्नति प्रक्रिया पर लगी रोक को बरकरार रखते हुए संयुक्त सुनवाई के आदेश दिए। याचिकाकर्ताओं के बीच वरिष्ठता को लेकर विवाद जारी है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में एक साल में तीसरी महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय नदी परियोजना पर काम शुरू हो गया है। ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज अंतरराज्यीय नदी परियोजना को लेकर अब मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के बीच जल्द करार होगा। और पढ़ें
ग्वालियर जिला अस्पताल की महिला नर्सिंग ऑफिसर ने दो सीनियर डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नर्सिंग ऑफिसर का कहना है कि उन्हें जिला अस्पताल के दो डॉक्टर डबल मीनिंग और आपत्तिजनक चुटकुले सुनाते हैं। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। और पढ़ें
Indore News: 50 हजार रुपए का फरार इनामी भूमाफिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच इंदौर ने की कार्यवाही, देशभर में दर्ज हैं केस।
और पढ़ें
धार जिले के मनावर में अंधे मोड़ पर बने बिना मुंडेर के कुएं में बाइक गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से गांव में शोक की लहर है, प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग उठी। और पढ़ें
मां नर्मदा किनारे बसे महेश्वर में इन दिनों कला की लहरें हिलोरे ले रही हैं। तीन दिवसीय ‘पवित्र नदी महोत्सव’ में एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां हो रही हैं। कल महोत्सव का अंतिम दिन है। और पढ़ें
मास्टर प्लान के हिसाब से एमआर-12 सड़क नौ किलोमीटर लंबी है। यह छह लेन बनेगी। इस पर प्राधिकरण दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहा है। 100 करोड़ रुपये तो रेलवे क्रासिंग और नाले पर बनने वाले ब्रिज पर ही खर्च होंगे। और पढ़ें
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले को लेकर भोपाल में पीसीसी चीफ और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के पास हाथों में जंजीरें बांधकर विरोध जताया। और पढ़ें
Indore News: अमेरिका में रहने वाले और जाने-माने कंप्यूटर साइंटिस्ट पंकज मालवीय ने अपने पूर्व संस्थान एसजीएसआईटीएस को 1 करोड़ रुपए की सौगात दी है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हुई। और पढ़ें
पिछले साल हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम 136 में हुए दुष्कर्म के मामले में जिला कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी मंगल पंवार पिता लाल सिंह निवासी देवास को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके अलावा सश्रम कारावास से भी दंडित किया है। और पढ़ें
एमपी विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही लाइव दिखाए जाने की मांग को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस हाई कोर्ट की शरण में जाएगी। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सदन के अंदर नेता क्या कर रहे हैं जनता को इसकी जानकारी होना चाहिए।
और पढ़ें
Indore News: सोलर एनर्जी का उपयोग कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों का उत्पादन करते हैं।
और पढ़ें
अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट वीडियो हुआ वायरल और पढ़ें
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पनपथा बफर जोन में एक बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों जमीन पर करंट बिछाकर जाल डाला था, जिसकी चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने नशीली चाय पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें
सीहोर की सीवन नदी में नवजात का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब उसे फेंकने वाले की जांच की जा रही है। और पढ़ें
क्षेत्र में लहसुन की फसल पर फफूंद जनित बीमारी डाउनी बिल्लू का अटैक होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी ने किसान भाइयों को सही सलाह के साथ सही रसायन के उपयोग की सलाह दी है। और पढ़ें
विधानसभा बजट सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र नहीं चाहते तो एमपी को केंद्र शासित बनाने का प्रस्ताव भेज दें।
और पढ़ें
उज्जैन में स्कूल ड्रेस में एक छात्र का शव मिला है। उसके गले में रस्सी थी और मुंह में कपड़ा मिला है। इससे हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
बीते माह जिला पंचायत कर्मचारी के पद पर नियुक्त एक युवक का शव पार्वती पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिलने से परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर सचाई का पता लगाने में जुटी है। और पढ़ें
जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक युवक नग्न होकर लग्जरी कार की छत पर बैठा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी रुकवाकर विरोध जताया और मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
Shivraj Singh Chouhan Son Wedding: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर होगी, वहीं बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी 5-6 मार्च को होगी। शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इस शादी में पीएम मोदी समेत देश के और प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। और पढ़ें
कथावचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मोक्ष वाले बयान पर उमा भारती ने कहा कि कुंभ में स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है। यह बात सत्य है। लेकिन, कुचलकर जाने, तड़प-तड़पकर मरने से ऐसा नहीं होता। जो जीवित रहते हैं, जिनके परिवार जिंदगी भर तड़पते हैं, उन्होंने कौन सा पाप किया था। और पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने परिवहन घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि यदि सिपाही के पास इतना पैसा है तो सोचिए नीचे से ऊपर तक कितना भीषण और विकराल होगा। और पढ़ें
सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि दुकान से नगद रुपये और किराना का सामान चोरी हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबके अधिकारों की रक्षा ही सच्ची पुलिसिंग है। और पढ़ें
विद्युत वितरण केंद्र जबेरा के जेई महेश महतो ने बताया कि 187 उपभोक्ताओं की बिजली बकाया बिल के कारण स्मार्ट मीटर से ऑटोमेटिक कट गई। जिन उपभोक्ताओं ने राशि जमा की उनकी बिजली चालू कर दी गई। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में टॉपर को स्कूटी देने के मामले में सियासत तेज हो गई है मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के मेद्यावी विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक या पेट्रोल उनके चयन के अनुसार स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लैपटॉप भी सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द मिलेगे। और पढ़ें
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 101 छात्राएं रहती हैं। सभी ने रात के भोजन में दाल-चावल और रोटी खाई थी। खाने के कुछ देर बाद ही छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें