Jabalpur News: हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल ने सुनवाई के दौरान कहा कि जमीन पर कब्जा मनमाने ढंग से और बिना किसी विधिक प्रक्रिया के किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि नगर पालिका तीन दिनों के भीतर जमीन से दुकानें हटाए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें
Katni News: कुठला थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी में पुलिस को दो हाईवा ट्रक और एक जेसीबी मिली। एक हाईवा का ड्राइवर पुलिस को देख भाग निकला, जबकि दूसरी गाड़ी और जेसीबी को मौके पर जब्त कर लिया गया। और पढ़ें
Indore News: इंदौर के सराफा बाजार में सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए।
और पढ़ेंKhandwa News: कांग्रेस नेता इमरान गौरी ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महापौर कार्यालय के सामने स्थित लकड़ी बाजार क्षेत्र में सड़क का तीन-चौथाई हिस्सा स्थायी अतिक्रमण की चपेट में है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें
Dewas News: अस्पताल के डॉक्टर सतीश उईके ने बताया कि हादसे में शहजाद पटेल और उनकी पत्नी सईदा बी की मृत्यु हो गई, जिनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, घायल आकाश का इलाज अस्पताल में जारी है। और पढ़ें
नर्मदापुरम के बानापुरा रेंज के बांसपानी जंगल में मृत बाघ मिला है। शिकारियों की तलाश में वन विभाग और टाइगर स्ट्राइक फोर्स की टीम जुटी है। और पढ़ें
विधानसभा सचिवालय को 888 तारांकित प्रश्न और 878 अतारांकित प्रश्न, कुल मिलाकर 1766 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा, ध्यानाकर्षण की 178, स्थगन प्रस्ताव की 01, अशासकीय संकल्प की 14 और शून्यकाल की 47 सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं। इस सत्र में 08 विधेयकों पर चर्चा भी की जाएगी। और पढ़ें
Maihar News: मैहर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और उमंग सिंघार पर तंज कसा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें
Tikamgarh News: देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Sagar News: सागर में खाद्य सुरक्षा टीम ने एक दाल मिल पर छापा मारा, जिसमें लगभग 50 कुंतल दाल घुन लगी और गुणवत्ताहीन पाई गई। यह भी सामने आया है कि मिल में पशु आहार तैयार किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें
शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल में पहली बार तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वही शहडोल प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
और पढ़ें
Sehore News: मृत दंपति के बच्चों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बातचीत में कहा कि ईडी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के कारण उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। इसके कारण ही उन्होंने आत्महत्या करने का कदम उठाया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें
भोपाल में पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेदिक अस्पताल के बाद अब एम्स भोपाल में भी विश्वस्तरीय पंचकर्म की सुविधा शुरू होगी। एम्स में पंचकर्म कार्यक्रम में पांच प्रमुख उपचार शामिल हैं, जो मानव शरीर को विषहरण और पुनर्जीवित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
और पढ़ें
Morena News: घटना को लेकर लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विवादों और झगड़ों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता होनी चाहिए। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से घटना की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
बालाघाट में 50 लाख रूपए का चावल घोटाला प्रशासन ने पकड़ा है। खास बात ये है कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली(PDS) का है।चावल में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल मिला हुआ था। और पढ़ें
Rajgarh News: राजगढ़ में फाइनेंस कलेक्शन एजेंट की हत्या किए जाने के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध में नगर बंद कर दिया। इस दौरान मेडिकल की दुकानें भी बंद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में पुलिस, पटवारी और शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। इसकी शुरुआत जनवरी 2025 में होने वाली परिक्षााओं में किया जाएगा। और पढ़ें
Sidhi News: परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। और पढ़ें
बीएमएचआरसी के डॉक्टरों ने मूत्राशय के कैंसर से जूझ रही 60 वर्षीय गैस पीड़ित महिला की जटिल सर्जरी की है। कैंसर की वजह से खराब हो चुके हो चुके मूत्राशय को निकालकर एक नया मूत्राशय बनाया और बहुत कम समय में यह सर्जरी पूरी की। और पढ़ें
कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भोपाल में कहा कि देश के विपक्ष को सिर्फ सत्ताधारी दल से नहीं लड़ना पड़ रहा है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं से भी लड़ना पड़ रहा है। ये संस्थाएं सत्ताधारी दलों की टूल हो गई हैं। विपक्ष को इनसे भी जूझना पड़ रहा है। और पढ़ें
Shahdol News: शहडोल में सीएम मोहन यादव ने सरसी आईलैंड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटकों को गोवा और अंडमान का अनुभव होगा। इस खबर में जानें सरसी आईलैंड की विशेषताएं...। और पढ़ें
Indore News: इंदौर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत में 60 हजार से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें एक 17 महीने से अलग रह रहे पति-पत्नी ने समझाइश के बाद एक साथ रहने का फैसला किया। साथ ही, जलकर और संपत्ति कर पर छूट देने की घोषणा की गई और पढ़ें
पंचकुईया नाले के आसपास सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां रिटेनिंग वाॅॅल बनाई जा रही है और घाटों को भी साफ किया जा रहा है। शनिवार को खुद निगमायुक्त शिवम वर्मा पंचकुईया घाट पहुंचे और नाला सफाई के काम को देखा। और पढ़ें
Damoh News: शौतन के शक में प्रीति और प्रह्लाद के बीच झगड़े होना शुरू हो गए थे। अप्रैल में प्रीति अपने बच्चे लेकर मायके आ गई। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा, जहां दहेज और प्रताड़ना के आरोपों के साथ भरण-पोषण का मुकदमा कोर्ट में पेश कर दिया। लेकिन अब फिर से दोनों एक हो गए हैं। और पढ़ें
Indore News: इंदौर के खजराना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार कृष्णा वर्मा सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसका मोबाइल और पर्स गायब है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
परिजनों नेे पुलिस को बताया कि किसी तरह का पारिवारिक विवाद कभी भी नहीं रहा। सोलंकी परिवार का काफी ध्यान रखते थे। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। और पढ़ें
रविवार से विश्व संगीत तानसेन समारोह की शुरुआत होने वाली है और इसका शुभारंभ करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचेंगे। विश्व संगीत तानसेन समारोह आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा। और पढ़ें
अभय प्रशाल में शनिवार से टेबल टेनिस के रोमांचक मैचों की शुरुआत की गई। इस लीग में आठ टीमें खेल रही हैं। और पढ़ें
Shahdol News: रोजगार सहायक और प्रभारी पंचायत सचिव अमरजीत मिश्रा का कहना है कि मकान की दो किस्त हितग्राही को जारी की जा चुकी हैं और अब छत की ढलाई होने पर तीसरी किस्त जारी की जाएगी। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। और पढ़ें
जबलपुर में एक छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उसने क्राइम ब्रांच भोपाल पर अवैध हिरासत, यातना और 18 लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया। न्यायालय ने वीडियो फुटेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
उज्जैन के नागदा में दामाद की जान चली गई। हुआ ये कि सुसुर ने 2500 रुपए उधार लिए हुए थे। जब दामाद अपनी ससुराल आया, तब रकम उधार देने वाले भी आ गए। उनकी आपस में ऐसी झड़प हुई कि बीच-बचाव करने वाले निर्दोष दामाद की ही जान चली गई। और पढ़ें
Indore News: उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों और पॉलिसी मेकर्स को एक साथ लाकर इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजा जाएगा और पढ़ें
छतरपुर में एक व्यक्ति पर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। ये आरोप उसकी पहली पत्नी ने लगाए हैं। पुलिस को इस संबंध में आवेदन देकर दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। और पढ़ें
छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरा में एक दुखद घटना में 10 वर्षीय बालक अरविंद आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब वह जियो कंपनी के पेड मोबाइल से खेल रहा था और अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। विस्फोट के कारण बालक का हाथ उड़ गया और उसके सीने एवं गले में गंभीर जलन हो गई। और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने अपने वैवाहिक जीवन के 30 साल पूरे किए। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी ने इंस्टाग्राम पर एक विशेष पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने 1,57,78,800 पलों का जिक्र किया, जो उनके साथ बिताए गए मिनटों को दर्शाता है। और पढ़ें
Indore News: स्वच्छता अभियान में अग्रणी इंदौर में बदलने लगा दृश्य, कई क्षेत्रों में दिख रही गंदगी, 311 एप की शिकायतों का भी नहीं हो रहा समाधान।
और पढ़ें
दमोह में कोतवाली पुलिस ने टीकमगढ़ से तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है, जो प्राइवेट बैंक एलजेसीसी के पदाधिकारी हैं। इन पर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर करीब 22 करोड़ रुपए की राशि ठगने का आरोप है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। और पढ़ें
महाकाल के दरबार में पहुंचे भजन गायक किशन भगत ने बताया कि आने वाले दिनों मैं मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूं भजन की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, जहां पर आज इस गाने की कुछ शूटिंग भी की गई है। और पढ़ें
भोपाल में कर्ज से परेशान होकर एक पुलिसकर्मी द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी से मानसिक तनाव की बात लिखी गई है। और पढ़ें
तेंदूखेड़ा ब्लाक के किसान पटवारियों की गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं, जिससे उनकी धान की फसल की तुलाई कम हो रही है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल 300 से 400 रुपए का नुकसान हो रहा है। और पढ़ें
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से एक मामले में आंशिक राहत मिली है। मामला भोपाल की संपत्ति से जुड़ा बताया गया है। और पढ़ें
Indore Weather: मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और तेज होगी, पूरा प्रदेश शीललहर की चपेट में है। धूप निकलने पर ही मिल रही राहत।
और पढ़ें
इंदौर लोकायुक्त ने पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सुधीर मोदी को ₹25,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। श्री श्याम हॉस्पिटल के प्रबंध संचालक ने शिकायत की थी कि डॉ. मोदी ने अस्पताल से संबंधित शिकायत के बाद रिश्वत मांगी थी। और पढ़ें
भोपाल में लोकायुक्त ने नगर पालिका परिषद बाड़ी के तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ₹1,00,000 रिश्वत मांग रहे थे। ट्रैप के दौरान ₹40,000 नगद और ₹60,000 चेक लेते हुए गिरफ्तार किए गए। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
हाईकोर्ट ने सतना निवासी दंपति पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को खारिज करते हुए आरोप-पत्र निरस्त किया। महिला, जो उनके बेटे के साथ रिश्ते में थी, ने आत्महत्या की थी। कोर्ट ने पाया कि दंपति के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं थे।
और पढ़ें